ePaper

चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

Updated at : 09 May 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

सिधवलिया. महम्मदपुर पुलिस ने चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने की घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर कांड के दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सिधवलिया. महम्मदपुर पुलिस ने चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने की घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर कांड के दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित महम्मदपुर थानाक्षेत्र के सल्लेहपुर गांव के गुल्ली महतो के पुत्र नितेश कुमार तथा शारदा महतो के पुत्र फलक महतो हैं. उल्लेखनीय है कि आठ मई को महम्मदपुर थानाक्षेत्र के सल्लेहपुर गांव में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दूसरे पक्ष के अरविंद महतो बुरी तरह घायल हो गये. मामले में घायल अरविंद महतो की मां किशोरी देवी द्वारा महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थानाध्यक्ष राजा राम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

SHARWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन