ePaper

लाखों की शराब लेकर यूपी से बिहार आ रहे थे तस्कर, गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Liquor

गोपालगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को जिले भर में कई जगहों पर छापेमारी की और लाखों की शराब जब्त की. साथ ही कई तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Liquor: गोपालगंज पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर यूपी के तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है. इन कारोबारियों के पास से लाखों रुपये की देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा.

पुलिस कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मीरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई. हथुआ रोड स्थित साईं मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों में तस्करी कर ले जाई जा रही 657 लीटर विदेशी शराब बरामद की. वहीं, एक अन्य अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान जादोपुर थाने की पुलिस ने बंगरी बाइपास के पास एक पिकअप बोलेरो में छिपाकर रखी गई 75 पेटियों में विभाजित 675 लीटर शराब बरामद की.

सभी भेजे गए जेल

गिरफ्तार किये गये शराब तस्करों की पहचान यूपी जिले के भदोही थाना क्षेत्र के मोर चौराहा गांव के निवासी शेष्मन चौहान का पुत्र नीरज चौहान, दूसरा शराब तस्कर यूपी के गमराहा गांव के निवासी पाकपाल सिंह का पुत्र नदराम. जबकि तीसरा आरोपित हरियाणा जिले के फरीदाबाद गांव के निवासी गोकुल सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया.

Also Read: बिहार में अब एक क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड, अंचलों को डिजिटल लाइब्रेरी में बदला जाएगा

दो बोतल शराब के साथ कार जब्त, तीन गिरफ्तार

इधर, कुचायकोट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कुचायकोट थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट पर उत्तर प्रदेश से आ रहे वाहनों की जांच कर रही थी. इसी क्रम में एक कार को रोककर तलाशी ली गयी. इस करवाई में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी पुलिस ने तुरंत राजस्थान के जयपुर के मुकेश कुमार, फरीद राजा खान तथा जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: गोल्डेन की हत्या पर भड़के चिराग पासवान, सीवान एसपी को फोन कर दिया अल्टीमेटम, कहा- 7 दिनों के अंदर…

शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

मांझा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 67 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक धंधेबाज फरार हो गया. रविवार को मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव के चंवर में छापेमारी की गयी. नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव के सचिन कुमार गिरफ्तार किया तथा फरार आरोपित पहचान इसी गांव के सुनील यादव के रूप में की है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से 188 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की है.

पुलिस ने मांझा थाना के आलापुर पुल पर छापेमारी कर 30 लीटर चुलाई शराब के साथ गद्दी टोला गांव के अब्दुल अली उर्फ भगेलू गद्दी तथा भुटटू गद्दी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन