ePaper

भव्य शोभायात्रा के साथ निकला महावीरी अखाड़ा, जयकारों से गूंज उठा फुलवरिया

Updated at : 19 Oct 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ निकला महावीरी अखाड़ा, जयकारों से गूंज उठा फुलवरिया

फुलवरिया. प्रखंड मुख्यालय में रविवार को महावीरी अखाड़े का पारंपरिक जुलूस धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया.

विज्ञापन

फुलवरिया. प्रखंड मुख्यालय में रविवार को महावीरी अखाड़े का पारंपरिक जुलूस धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया. हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और जय बजरंगबली के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. जुलूस के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय परिसर मेले में तब्दील हो गया, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जुलूस में फुलवरिया पूरब, फुलवरिया पश्चिम, छतू फुलवरिया समेत आसपास के कई गांवों के अखाड़ों का मिलान हुआ. मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. बजरंगबली की प्रतिमा के साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान जैसे संदेशों पर आधारित झांकियों ने लोगों को जागरूक किया. अखाड़े में शामिल युवाओं ने पारंपरिक लाठी, डंडा और भाला के साथ शौर्य प्रदर्शन कर जनसमूह में जोश भर दिया. पूरा वातावरण जयकारों, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, सीओ बीरबल वरुण कुमार, बीडीओ पूजा कुमारी और दरोगा अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जुलूस के समापन के बाद मेला मैदान में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने दमखम दिखाया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला चलती रही, जहां स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन