Gopalganj News : सिधवलिया में शादी की सालगिरह पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज में बुलेट बाइक की मांग का आरोप

Published by :GURUDUTT NATH
Published at :09 May 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : सिधवलिया में शादी की सालगिरह पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज में बुलेट बाइक की मांग का आरोप

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका वीरेंद्र कुंवर के पुत्र मनीष कुंवर की पत्नी 22 वर्षीया गुड़िया देवी बतायी गयी है. बताया जा रहा है कि गुड़िया देवी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और संयोग से शुक्रवार को ही उसकी शादी की सालगिरह भी थी. मृतका का मायका कुंड सुपौली गांव में है, जहां उसके पिता राज किशोर सिंह रहते हैं. मृतका के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग को लेकर गुड़िया को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हुई है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका का पति मनीष कुंवर जेसीबी चालक है. सूचना मिलने पर सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं, सिधवलिया थानाअध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन