Gopalganj News : आर्म्स एक्ट मामले के फरार आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गोपालगंज. मीरगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार आरोपित अनिल चौधरी उर्फ अनिल यादव के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया.
गोपालगंज. मीरगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार आरोपित अनिल चौधरी उर्फ अनिल यादव के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गयी. आरोपित सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी का पुत्र बताया गया है. मामला मीरगंज थाना कांड संख्या 540/25 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत आरोप दर्ज हैं. थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ आरोपित के स्थायी आवास पर पहुंचे. वहां स्थानीय लोगों से पूछताछ और सत्यापन किया गया, लेकिन आरोपित घर पर नहीं मिला. इसके बाद दो स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में आरोपित के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस ने माइकिंग और डुगडुगी के माध्यम से भी आरोपित को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि समय पर हाजिर नहीं होने पर आरोपित के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










