गोपालगंज: सासामुसा चीनी मिल के स्क्रैप काटने का किसानों ने किया विरोध, बकाया भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

चीनी मिल में किसानों को समझाने पहुंचे सीओ व थानेदार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज की सासामुसा चीनी मिल में स्क्रैप काटे जाने को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया. किसानों की मुख्य मांग 43 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर है. मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है.

विज्ञापन

Gopalganj News: सासामुसा चीनी मिल में स्क्रैप काटे जाने को लेकर शुक्रवार को किसानों में आक्रोश देखने को मिला.

विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में किसान पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा के नेतृत्व में चीनी मिल के गेट पर पहुंचे और स्क्रैप कटाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की.

43 करोड़ रुपये बकाया भुगतान की मांग

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि चीनी मिल से किसानों का करीब 43 करोड़ रुपये बकाया है.

किसानों ने मांग की कि जब तक बकाया राशि के भुगतान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो जाता, तब तक मिल के स्क्रैप को काटने पर रोक लगाई जाए.

किसानों का कहना था कि सरकार चीनी मिल को दोबारा संचालित करने को लेकर गंभीर है, ऐसे में स्क्रैप काटने की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

सूचना पर पहुंचे सीओ और थानेदार

किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ल और थानेदार दर्पण सुमन मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें समझाकर शांत कराया.

कोर्ट में मामला होने का दिया हवाला

सीओ ने किसानों को बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है. जब तक कोर्ट की ओर से कोई आदेश नहीं आता, तब तक स्क्रैप काटने की कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता.

अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शांत हुए और वापस लौट गए.

मांग पत्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन

किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और स्क्रैप कटाई रोकने की मांग दोहराई.

अधिकारियों ने किसानों के मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन