गोपालगंज के डॉ. अमन राज केडिया का अमेरिका के Barrow Neurological Institute में चयन, फुल स्कॉलरशिप के साथ मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

डॉ अमन अपने माता-पिता व भाई-भाभी के साथ खुशी मनाते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के युवा न्यूरोसर्जन डॉ. अमन राज केडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन अमेरिका के प्रतिष्ठित Barrow Neurological Institute में पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ हुआ है. यह भारत के लिए गर्व का क्षण है.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के होनहार युवा न्यूरोसर्जन डॉ. अमन राज केडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के पूर्व न्यूरोसर्जन डॉ. केडिया का चयन अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध Barrow Neurological Institute, Phoenix (Arizona) के प्रतिष्ठित Global Clinical Observership Program के लिए हुआ है. खास बात यह है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) भी प्रदान की गई है.

विज्ञापन

तीन महीने अमेरिका में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

डॉ. अमन राज केडिया जुलाई के अंतिम सप्ताह से नवंबर तक करीब तीन महीने तक Barrow Neurological Institute में न्यूरोसर्जरी से जुड़े विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

इसके बाद उन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित Weill Cornell Medicine, New York में दो सप्ताह के विशेष शैक्षणिक एवं क्लीनिकल प्रशिक्षण का भी अवसर मिलेगा.

आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीक भारत लाने का लक्ष्य

शहर के मेन रोड निवासी प्रेम कुमार केडिया एवं अनीता केडिया के पुत्र डॉ. अमन राज केडिया ने कहा कि यह अवसर उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत में आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीकों और वैश्विक अनुभव को लाने का माध्यम है.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे भारत लौटकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने, नई सर्जिकल तकनीकों को अपनाने तथा चिकित्सा शिक्षा और शोध को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

परिवार और जिले में खुशी का माहौल

डॉ. अमन की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता प्रेम कुमार केडिया और अनीता केडिया, बड़े भाई डॉ. पल्लव राज केडिया, पीयूष राज केडिया, भाभी डॉ. अभिलाषा अग्रवाल केडिया तथा दिव्या केडिया ने खुशी जताई. परिवार ने इसे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया.

वहीं चिकित्सकों, शिक्षकों, मित्रों और जिलेवासियों ने भी डॉ. अमन राज केडिया को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को गोपालगंज, बिहार और पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन