गोपालगंज के 2.83 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 31.20 करोड़ की पेंशन, जानें किसे कितना मिला

Updated:
विज्ञापन

पेंशन राशि के ट्रांसफर कार्यक्रम में शामिल डीएम व डीडीस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2.83 लाख लाभार्थियों के खाते में 31.20 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े 2,83,732 लाभार्थियों के बैंक खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि का सफल हस्तांतरण किया गया. डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से जिले के पेंशनधारियों को कुल 31.20 करोड़ रुपये भेजे गए. राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि जारी की गई, जिसमें गोपालगंज समाहरणालय सभाकक्ष से जिलाधिकारी समीर सौरभ सहित वरीय पदाधिकारी और लाभार्थी सीधे जुड़े रहे.

विज्ञापन

वृद्धा पेंशन योजना में सर्वाधिक 1.69 लाख लाभार्थी

जिले में सबसे अधिक लाभ मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के तहत मिला है, जिसके 1,69,485 लाभार्थियों के लिए 18.64 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 46,504 लाभार्थियों को 5.11 करोड़ रुपये मिले. समाज कल्याण विभाग की इन योजनाओं का सीधा लाभ बुजुर्गों को उनके भरण-पोषण के लिए मिल रहा है.

विधवा और दिव्यांग पेंशन मद में करोड़ों का भुगतान

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 19,231 लाभार्थियों के लिए 2.11 करोड़ रुपये और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 23,609 लाभार्थियों के लिए 2.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वहीं बिहार निःशक्तता पेंशन के 22,355 दिव्यांग लाभार्थियों को 2.45 करोड़ रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन के तहत 2,548 लाभार्थियों को 28 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई.

खाते और जरूरी दस्तावेजों को अपडेट रखने की अपील

डीबीटी व्यवस्था लागू होने से पेंशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आई है और लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है. जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और पहचान दस्तावेजों से संबंधित विवरण को हमेशा अपडेट रखें. बैंक खाता सक्रिय रहने पर भविष्य में भी बिना किसी तकनीकी रुकावट के पेंशन राशि सीधे खाते में पहुंचती रहेगी.

Also Read: गोपालगंज: हथुआ में 10 साल बाद भी सूखी पड़ी नल-जल योजना की टंकी, पानी को तरस रहे वार्ड 11-12 के लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन