छह पशुओं के साथ बोरे में प्रतिबंधित मांस के साथ छह पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन
छह पशुओं के साथ बोरे में प्रतिबंधित मांस के साथ छह पकड़ाये

गोरक्षा दल के सदस्यों ने छह पशुओं के साथ छह तस्करों

विज्ञापन

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट

गोपालगंज. गोरक्षा दल के सदस्यों ने छह पशुओं के साथ छह तस्करों व प्रतिबंधित मांस को पकड़ लिया. मौके पर बैकुंठपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पशु तस्करी के संदेह पर मवेशियों के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने पिकअप वैन पर लदे छह मवेशियों के साथ इन्हें पकड़ लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के रास्ते कुछ लोग पशुओं की तस्करी कर रहे हैं. यह सूचना गौ रक्षक दल के सदस्यों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पिकअप वैन से प्लास्टिक की बोरी में बांधे कुछ मांस के टुकड़े भी बरामद हुए हैं. मांस के इन टुकड़ों की जांच के लिए पशुपालन विभाग की टीम को शुक्रवार की दोपहर थाने पर बुलाया गया. पशुपालन विभाग की टीम में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. विवेक कुमार, पशु चिकित्सा कर्मी बसंत कुमार, मो जमीर सहित अन्य लोग शामिल थे. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि नबीगंज-हरदिया रोड पर चांडाल मोड़ के पास पकड़े गए लोगों के पास से पिकअप पर लदी गाय, बछड़े और मांस भरी बोरी बरामद की गयी. मांस के टुकड़ों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन