ePaper

Gopalganj News : गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैली : नित्यानंद

Updated at : 24 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैली : नित्यानंद

Gopalganj News : न्यू पुलिस लाइन चैनपट्टी में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की विशाल रैली की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. न्यू पुलिस लाइन चैनपट्टी में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की विशाल रैली की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है. जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संदीप गिरि की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया.

घर-घर जाकर देश और प्रदेश के विकास कार्यों को बताएं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में पहली बार गोपालगंज में देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं. बिहार में सीता मैया के मंदिर निर्माण की घोषणा करने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है. इसलिए उनके आगमन पर आयोजित होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और घर-घर जाकर देश और प्रदेश के विकास कार्यों को तथा गृह मंत्री अमित शाह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है. उन्होंने रैली की तैयारी को लेकर कई सुझाव दिये, जिन पर जिला भाजपा ने अमल करना शुरू कर दिया है. बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन का सूत्र दिया. उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति के बल पर केंद्रीय गृह मंत्री की एक बड़ी रैली आयोजित करनी है, ताकि गोपालगंज का संदेश बिहार सहित पूरे देश में जाये. उन्होंने बूथ, मंडल और जिला स्तर के सभी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया.

बैठक में आये वरिष्ठ नेताओं से की गयी मंत्रणा

बैठक में आये वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये. कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर तय किया गया कि डेढ़ लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक रैली की जायेगी. तैयारी बैठक को प्रदेश महामंत्री एवं बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, बरौली विधायक राम प्रवेश राय, विधान पार्षद राजीव कुमार, जिला प्रभारी ललन साहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया. बैठक का संचालन महामंत्री राजू चौबे ने किया. बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने आगंतुक अतिथियों का जोरदार स्वागत किया.

नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों का सम्मान

बैठक में भाजपा के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. जिलाध्यक्ष संदीप गिरि ने एक-एक करके सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया, जिसका जिले भर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. सभी प्रमुख नेताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी.

आज आयेंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष संदीप गिरि के हवाले से बताया कि 30 मार्च को गोपालगंज के न्यू पुलिस लाइन में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल 25 मार्च को गोपालगंज आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोपालगंज, बरौली और बैकुंठपुर विधानसभाओं में अलग-अलग आयोजित विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठकों में भाग लेंगे और अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जिले के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन