Gopalganj News: भोरे में तेज आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: भोरे में तेज आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज

Gopalganj News: भोरे में तेज आंधी-पानी से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह गिरे पेड़ व उड़े करकट; सात घंटे में बहाल हुई बिजली

विज्ञापन

Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र में बीती देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जहां एक तरफ पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ आंधी के कारण क्षेत्र में आंशिक नुकसान भी हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर गए और कुछ घरों के करकट (टीने की छतें) उड़ने की भी सूचना है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

​मोबाइल पर सायरन बजते ही खुली नींद

​देर रात जब लोग गहरी नींद के आगोश में थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली. खराब मौसम की आहट लोगों को तब मिली जब उनके मोबाइल फोन पर अचानक सायरन (इमरजेंसी अलर्ट) बजने लगा और आपदा प्रबंधन की ओर से अलर्ट का मैसेज आया. सायरन की आवाज सुनकर लोग चौंककर जागे, जिसके बाद बाहर तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो चुका था.

​सात घंटे में बिजली व्यवस्था हुई दुरुस्त

​आंधी शुरू होते ही सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रखंड क्षेत्र की बिजली काट दी गई थी. कई जगहों पर तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित रही. सुबह होते ही विद्युत विभाग की टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुट गई. विभाग की मुस्तैदी के कारण महज सात घंटे के भीतर प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बहाल कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.

​मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले

​इस आंधी-पानी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. वहीं, इस बारिश को कृषि के लिहाज से भी फायदेमंद माना जा रहा है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन