Gopalganj news: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला

Gopalganj news: घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Gopalganj news:(मनीष राज) कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढ़वलिया गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नायका टोला कुचायकोट निवासी धर्मेंद्र राम (39 वर्ष), पिता ललन राम के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया
बताया जाता है कि धर्मेंद्र राम बथना कुटी से मजदूरी का काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ढोढ़वलिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
तेज रफ्तार वाहनों से लोग परेशान
घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.धर्मेंद्र राम घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










