Gopalganj: जीजा-साली की मौत के बाद गहराया रहस्य, पुलिस ने पत्नी को ससुराल से मायके भेजा

Published by : Vivek Singh Updated At : 15 May 2026 4:34 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Crime News: एक कथित प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के बाद जीजा द्वारा साली को गोली मारने और फिर खुद को उड़ा लेने के इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. जीजा-साली की मौत के बाद गहराया रहस्य, पुलिस ने पत्नी को ससुराल से मायके भेजा.

विज्ञापन

Gopalganj Crime News: (प्रशांत पाठक) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने दो राज्यों (उत्तर प्रदेश और बिहार) की पुलिस और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है. एक कथित प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के बाद जीजा द्वारा साली को गोली मारने और फिर खुद को उड़ा लेने के इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है.


घटना के बाद उपजे तनाव और संभावित खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाई है. मृतका के मायके वालों की आशंका के बाद, यूपी पुलिस ने बिहार के गोपालगंज पुलिस के सहयोग से मृतक जितेंद्र प्रजापति की पत्नी बेबी प्रजापति को उनके ससुराल से सुरक्षित निकालकर उनके मायके पहुंचा दिया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की तह की बारीकी से जांच कर रही

इस कदम के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. हालांकि उत्तर प्रदेश की पुलिस के इस कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र के धर्म के गांव निवासी मृतक जितेंद्र प्रजापति के वृद्ध मां जोनिहिया देवी तथा पिता रघुनाथ पंडित को और बे सहारा कर दिया है.

परिवार के लोगों को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी की पुलिस यह कदम उठाने वाली है. पारिवारिक सूत्रों की माने तो जितेंद्र प्रजापति की पत्नी बेबी प्रजापति भी माइके जाने के लिए तैयार नहीं थी.

घटना के पीछे का क्या है पूरा मामला?


घटना की शुरुआत बुधवार को हुई, जब बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव का निवासी जितेंद्र प्रजापति अपने ससुराल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव आया था.


शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र का अपनी साली के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. बुधवार के दिन यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि जितेंद्र ने अपना आपा खो दिया. उसने पास में रखी अवैध पिस्टल से अपनी साली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली लगने से साली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, जितेंद्र ने उसी हथियार से खुद के सिर में भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पत्नी की सुरक्षा को लेकर मायके वालों की बढ़ी चिंता


इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया. एक तरफ जहां बसडीला बुजुर्ग गांव में मातम और आक्रोश का माहौल था. वहीं दूसरी तरफ बिहार के धर्मचक गांव में रह रही जितेंद्र की पत्नी बेबी प्रजापति की सुरक्षा को लेकर उनके मायके वाले अत्यंत चिंतित हो गए.


बेबी प्रजापति के मायके वालों को यह डर सताने लगा कि इस हिंसक घटना के बाद उनके दामाद (मृतक जितेंद्र) के परिवार वाले आक्रोश या प्रतिशोध में आकर उनकी बेटी बेबी पर हमला कर सकते हैं या उसके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है. माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मायके वालों ने तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और अपनी बेटी की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई.

उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस कारवाई में लागी


मामले की गंभीरता और सीमावर्ती राज्यों का मामला होने के कारण उत्तर प्रदेश की तमकुही राज थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की. यूपी पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत बिहार के गोपालगंज जिले के लिए रवाना हुई.


वहां पहुंचकर यूपी पुलिस ने स्थानीय उचकागांव थाना पुलिस से संपर्क साधा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए उचकागांव थाना पुलिस ने पूरा सहयोग दिया. दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से धर्मचक गांव स्थित जितेंद्र प्रजापति के घर पहुंची. पुलिस ने वहां रह रही बेबी प्रजापति को स्थिति से अवगत कराया और सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें अपने साथ ले लिया. पुलिस बेबी प्रजापति को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उत्तर प्रदेश वापस आई और उन्हें उनके मायके (बसडीला बुजुर्ग गांव) में परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

कथित प्रेम प्रसंग और नए-नए खुलासे


इस पूरे मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. शुरुआती तौर पर इस पूरी घटना के पीछे जीजा और साली के बीच कथित प्रेम प्रसंग की बात सा…

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन