गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने डॉक्टर के खाते से उड़ा लिया 90 हजार

सांकेतिक तस्वीर
Gopalganj News: गोपालगंज शहर के प्रमुख चिकित्सक का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने सात मिनट में 90 हजार रुपये उड़ा लिया हैं. मोबाइल को हैक कर अमन अब्दु़ल कयूम शेख के खाते में राशि को धड़ाधड़ ट्रांसफर कर लिया हैं . उसी मीटर को अपडेट कराने के लिए कॉल साइबर फ्रॉड के तरफ से राशिद नामक व्यक्ति के द्वारा किया गया हैं .
Bihar Cyber Crime : (सत्येंद्र पांडेय) गोपालगंज शहर के प्रमुख चिकित्सक का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने सात मिनट में 90 हजार रुपये उड़ा लिया. मोबाइल को हैक कर अमन अब्दु़ल कयूम शेख के खाते में राशि को धड़ाधड़ ट्रांसफर कर लिया. ना तो मोबाइल को बंद कर सके और ना ही उसे रोक पाये.
घटना शुक्रवार की सुबह 10:39 बजे की है. शहर के साधु चौक पर स्थित डॉ ओपी तिवारी अस्पताल में बिजली का कनेक्शन नया लगा है. अस्पताल में लगे स्मार्ट मीटर के कारण छह घंटे तक बिजली गुल रही. इसकी शिकायत डॉ ओपी तिवारी के द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों को किया गया था.
बिजली मीटर को अपडेट कराने के लिए कॉल और फिर साइबर फ्रॉड
उसी मीटर को अपडेट कराने के लिए कॉल साइबर फ्रॉड के तरफ से राशिद नामक व्यक्ति के द्वारा किया गया. डॉ ओपी तिवारी ने बेटा डॉ अंशु कुमार तिवारी को अपडेट कराने के लिए दे दिये.
उनसे बिजली की मीटर को अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल को हैक कर लिया और राशि को ट्रांसफर कर लिया. डॉ ने तत्काल नेशनल साइबर ब्यूरो में कंपलेन दाखिल किये. साथ ही साइबर थाने में लिखित तहरीर दर्ज करायी गयी है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Also Read: नालंदा के कोसुक रिवर फ्रंट बिहारशरीफ वासियों के लिए बनेगा वरदान : मंत्री श्रवण कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










