ePaper

पटखौली में युवक से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 29 Oct 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
पटखौली में युवक से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विजयीपुर. विजयीपुर के पटखौली हनुमान मंदिर छठ घाट पर पहले से घात लगाकर बैठे पटखौली गांव के ही चार युवकों ने गणेश शर्मा नामक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

विजयीपुर. विजयीपुर के पटखौली हनुमान मंदिर छठ घाट पर पहले से घात लगाकर बैठे पटखौली गांव के ही चार युवकों ने गणेश शर्मा नामक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं उसके जमीन पर गिरने के बाद गले से सोने का लाॅकेट निकाल लिया. जाते-जाते घायल को धमकी दी कि थाने में जाओगे, तो अंजाम बुरा होगा. सोमवार की शाम हुई इस घटना को लेकर घायल गणेश शर्मा ने इस मामले में पटखौली गांव के महमूद सिद्दीकी, रंजीत चौहान, राजन चौहान, गोलू उर्फ भरत चौहान के विरुद्ध मारपीट तथा चोरी की प्राथमिकी करायी है. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन