सुल्तानगंज गंगा रिवर फ्रंट पर बड़ी खुशखबरी, एनओसी की राह साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण

Published by :Paritosh Shahi
Published at :02 May 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Ganga-River-Front

गंगा रिवर फ्रंट (AI फोटो)

Bhagalpur: सुल्तानगंज का लंबे समय से रुका गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट अब फिर शुरू होने की ओर है. वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. जरूरी राशि जमा होते ही एनओसी मिल जाएगी और श्रावणी मेला से पहले निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur: सुल्तानगंज के लोगों और वहां आने वाले कांवड़ियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से कागजों में अटका गंगा रिवर फ्रंट बनाने का काम अब बहुत जल्द शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट के रास्ते में जो सबसे बड़ी रुकावट थी, वह दूर हो गई है. वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस (NOC) मिल चुकी है.

सरकारी खजाने में जमा होंगे करीब 3 करोड़ रुपये

विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने बताया कि दिल्ली से इस काम को हरी झंडी मिल गई है. अब नियम के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत का 2 प्रतिशत हिस्सा सरकार को जमा करना होगा. प्रशासन को करीब 2 करोड़ 99 लाख 5 हजार 387 रुपये जमा करनी है. केंद्र सरकार ने भागलपुर के विभाग को चिट्ठी भेजकर यह पैसा जमा करने को कह दिया है.

क्या इसी महीने से शुरू हो जाएगा काम?

इंजीनियर आदित्य प्रकाश ने कहा कि पैसा जमा करने की तैयारी जोरों पर है. जैसे ही विभाग को पैसा मिलेगा, उसे फौरन जमा कर दिया जाएगा. पैसा जमा होने के करीब 10 से 15 दिनों के अंदर सरकारी एनओसी का कागज मिल जाएगा और उसके तुरंत बाद ठेकेदार को काम शुरू करने का आदेश दे दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

श्रावणी मेले से पहले श्रद्धालुओं को मिलेगा तोहफा

विधायक ने कहा कि अब कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी. उन्होंने वादा किया है कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुरू होने से पहले ही हर हाल में रिवर फ्रंट का काम शुरू करा दिया जाएगा. जब यह बनकर तैयार होगा, तो सुल्तानगंज की सूरत ही बदल जाएगी और गंगा घाट पर आने वाले लाखों शिवभक्तों को काफी आराम मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी

3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन