3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम
जदयू नेता निशांत कुमार
Nishant Kumar: जदयू नेता निशांत कुमार 3 मई से सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं. पटना से वाल्मीकिनगर तक इस यात्रा में स्वागत कार्यक्रम, मंदिर दर्शन, जंगल सफारी, ऐतिहासिक स्थलों का दौरा और बेतिया में बड़ा संवाद कार्यक्रम शामिल है.
Nishant Kumar: जदयू नेता निशांत कुमार 3 मई से अपनी सद्भाव यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह यात्रा पटना से शुरू होकर वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और वाल्मीकिनगर तक जाएगी. दो दिनों के इस कार्यक्रम को बेहद खास माना जा रहा है. इसमें राजनीतिक संवाद के साथ सामाजिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा भी शामिल है.
कार्यक्रम के बारे में जानिये
3 मई रविवार को निशांत कुमार सुबह 11:15 बजे पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड से रवाना होंगे. सबसे पहले 11:30 बजे सारण जिले के बजरंग चौक ओवरब्रिज के पास उनका स्वागत होगा. इसके बाद 12:15 बजे वैशाली जेल गेट के पास जदयू जिला कार्यालय में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. फिर 1:15 बजे मुजफ्फरपुर के सकरी चौक पहुंचेंगे, जहां स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे.
यात्रा आगे बढ़ते हुए पूर्वी चंपारण के महेंद्र चौक मंगराही पहुंचेगी, जहां 2:45 बजे स्वागत कार्यक्रम रखा गया है. 3:15 बजे चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी शुगर फैक्ट्री गेट के पास आगमन होगा. 3:45 बजे जोगापट्टी चौक और फिर 4 बजे बेतिया के हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 4:15 बजे बाजार समिति में पूर्व सांसद स्वर्गीय महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे.
इसके बाद 4:45 बजे लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तंभ और बौद्ध स्तूप से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण करेंगे. शाम 5:15 बजे चौतरवा चौक, 5:30 बजे बगहा नगर परिषद क्षेत्र और 5:40 बजे गांधी नगर चौक पहुंचेंगे. इसके बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, एसएसबी कैंप के पास स्वागत, लक्ष्मीपुर गांव में जनजातीय समाज से मुलाकात, बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर दर्शन और गंडक बैराज निरीक्षण का कार्यक्रम है. रात 8:15 बजे पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वाल्मीकिनगर में रेस्ट करेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
4 मई को क्या करेंगे निशांत
4 मई सोमवार को सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी से दिन की शुरुआत होगी. इसके बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नरदेवी मंदिर में दर्शन करेंगे. फिर बेतिया लौटकर दोपहर 1 बजे बापू सभागार में पश्चिम चंपारण और बगहा के कार्यकर्ताओं के साथ निशांत संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
शाम 3:30 बजे बेतिया से रवाना होकर गोतिहार, पिपरा कोठी, चकिया, मेहसी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए रात 8 बजे पटना लौटेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










