ePaper

थावे में जमीन के विवाद में युवक को पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 17 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
थावे में जमीन के विवाद में युवक को पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनियार गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनियार गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया. घायल युवक रामाधार भगत ने इस मामले में गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध थावे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में रामाधार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राम एकबाल प्रसाद ने उसे अपने घर बुलाया और उसके खेत की जमीन, जिसमें उसने बांस लगाये थे, देने का दबाव बनाया. जब उसने सोचने की बात कही, तो उसकी पिटाई कर दी गयी, जिससे वह घायल हो गया. बाद में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल के बयान पर पुलिस ने राम एकबाल प्रसाद और शिवशरण भगत के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन