इंस्पेक्टर ने दूसरे िदन दर्ज की प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

थाना परिसर के बाहर जले वाहन. डायरी प्रस्तुत करने के बाद पिता पुत्र समेत तीन को भेजा जेल गोपालगंज : चर्चित खजूरबानी शराबकांड में गिरफ्तार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने दूसरे दिन जेल भेजा. सीजेएम की कोर्ट में डायरी प्रस्तुत करने के बाद आरोपितों को जेल भेजा गया. शराबकांड में फरार रूपेश शुक्ला […]
विज्ञापन
थाना परिसर के बाहर जले वाहन.
डायरी प्रस्तुत करने के बाद पिता पुत्र समेत तीन को भेजा जेल
गोपालगंज : चर्चित खजूरबानी शराबकांड में गिरफ्तार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने दूसरे दिन जेल भेजा. सीजेएम की कोर्ट में डायरी प्रस्तुत करने के बाद आरोपितों को जेल भेजा गया. शराबकांड में फरार रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित के करीबी रहे नगर थाने के स्टेशन रोड निवासी अंगद प्रसाद व इनके पुत्र राजन कुमार समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. रविवार की देर शाम पुलिस ने जेल भेजने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया था. कोर्ट ने आरोपितों को अज्ञात होने व चार्जशीट में कहीं भी नाम नहीं होने पर फटकार लगाते हुए डायरी की मांग कर दी.
पुलिस डायरी के लिए होमवर्क पूरा नहीं कर सकी थी. इसके कारण पुलिस को पूरी रात डायरी का होमवर्क पूरा करने में लग गयी. दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया.
क्या है खजूरबानी का मामला : नगर थाना क्षेत्र के खजूरबानी मोहल्ले में गत 15-16 अगस्त को जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 21 लोगों की मौत हो गयी थी. मौत के बाद उत्पाद व पुलिस अधिकारियों की टीम ने खजूरबानी में छापेमारी कर भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की थी. पुलिस ने इस मामले में नगर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी. सदर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा ने मौत मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, तो तत्कालीन नगर इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने शराब बरामदगी मामले में एफआइआर करायी थी. कांड में अबतक 15 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है. किसी भी आरोपित को जमानत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










