टाउन थाने में जब्त 11 वाहनों को फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस : असामाजिक तत्वों पर शक, पुलिस ने शुरू की जांच थाने के बाहर जलीं गाड़ियां. गोपालगंज : नगर थाने में जब्त गाड़ियों को असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात फूंक दिया. इनमें पुलिस की पुरानी जीप समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल थीं. पुलिस को इसकी खबर रविवार की सुबह मिली. पुलिस के वरीय […]
विज्ञापन
दुस्साहस : असामाजिक तत्वों पर शक, पुलिस ने शुरू की जांच
थाने के बाहर जलीं गाड़ियां.
गोपालगंज : नगर थाने में जब्त गाड़ियों को असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात फूंक दिया. इनमें पुलिस की पुरानी जीप समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल थीं. पुलिस को इसकी खबर रविवार की सुबह मिली. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की देर रात नगर थाना परिसर के बाहर खड़े वाहनों
टाउन थाने में…
में आग लगने की सूचना फायरस्टेशन को मिली. इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गयीं. आग इतनी भयावह थी कि दमकल की गाड़ियों को उस पर काबू पाने में घंटों लग गये. दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो हादसा बड़ा हो सकता था. पास में ही बीएसएनएल का कार्यालय है, ट्रांसफॉर्मर व बिजली के तार भी मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक चोरी, दुर्घटना समेत विभिन्न मामलों में लग्जरी समेत दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया था. टाउन थाने के मालखाने में जगह नहीं होने के कारण गाड़ियों को थाना परिसर के बाहर सड़क किनारे रखा गया था.
अचानक लगी आग ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है. गाड़ियों की सीट, टायर, मोटर, इंजन से लेकर अन्य पार्ट्स पूरी तरह से जल गये हैं. थाना परिसर के बाहर गाड़ियों में आग लगने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि 11 गाड़ियां जली हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी है. इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










