पुलिस ने चोरी की बोलेरो जब्त की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भाग निकले परिजन गोपालगंज : माधोपुर ओपी की पुलिस ने इलाके महम्मदपुर निलामी गांव में छापेमारी कर चोरी की एक बोलेरो बरामद की है. बोलेरो की जांच में पुलिस की टीम जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माधोपुर ओपी के प्रभारी मो जकारिया ने मुखबिरों से मिली सूचना पर महम्मदपुर निलामी […]
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भाग निकले परिजन
गोपालगंज : माधोपुर ओपी की पुलिस ने इलाके महम्मदपुर निलामी गांव में छापेमारी कर चोरी की एक बोलेरो बरामद की है. बोलेरो की जांच में पुलिस की टीम जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माधोपुर ओपी के प्रभारी मो जकारिया ने मुखबिरों से मिली सूचना पर महम्मदपुर निलामी में छापेमारी की. जयनारायण चौरसिया के घर पर रात के 11 बजे पुलिस पहुंची. पुलिस घेराबंदी कर घर का दरवाजा खोलवाने में जुटी रही. परिजनों ने ताला नहीं खोला.
दरवाजे पर खड़ी काले रंग की बोलेरो का पुलिस ने कागज मांगा, तो घर की महिला ने कागज होने की बात कहते हुए सुबह में दरवाजा खोलने की बात कही. पुलिस ने दरवाजे पर चौकीदार को तैनात कर दिया. रविवार की दोपहर तक जब घर नहीं खुला, तो चौकीदार ने थाने को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के लोग फरार हो चुके थे. पुलिस बोलेरो को जब्त कर थाने ले गयी, जिसकी जांच चल रही है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










