अब इंटरनेट पर दिखेंगी मनरेगा की योजनाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : अब कंप्यूटर पर मनरेगा की योजनाएं दिखेगी. कंप्यूटर पर पंचायतों की एक-एक योजनाओं को सचित्र देखा जा सकता है. इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा की सभी संचालित योजनाओं को अपलोड किये जाने का निर्देश दिया है. इसके लिए सभी पंचायत रोजगार सेवकों का मोबाइल का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. मनरेगा के कार्यों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : अब कंप्यूटर पर मनरेगा की योजनाएं दिखेगी. कंप्यूटर पर पंचायतों की एक-एक योजनाओं को सचित्र देखा जा सकता है. इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा की सभी संचालित योजनाओं को अपलोड किये जाने का निर्देश दिया है. इसके लिए सभी पंचायत रोजगार सेवकों का मोबाइल का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. मनरेगा के कार्यों की समीक्षा उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र ने की. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक मजदूर का जॉब कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया जायेगा. उन्होंने प्रखंडवार मानव दिवस सृजन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान आंंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा की गयी. उन्होंने बताया कि जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्र मनरेगा के तहत बनाये जाने हैं, जिसमें पांच लाख की राशि मनरेगा योजना से खर्च होगी. जबकि दो लाख रुपये की राशि समाज कल्याण विभाग खर्च करेगा.
वहीं मनरेगा से पंचायतों में तालाब निर्माण से लेकर नाद व फर्श का निर्माण कराया जायेगा. बैठक के दौरान बताया गया कि अब वित्तीय वर्ष में मात्र दो माह रह गये हैं. ऐसी स्थिति में अधिक-से-अधिक मानव दिवस सृजन किया जाये. बैठक में कार्यपालक अभियंता मनरेगा सुरेश कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी करण कुमार, मनीष कुमार सहित सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










