माले ने निकाला विरोध मार्च

Published at :23 Dec 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
माले ने निकाला विरोध मार्च

भोरेे : केंद्र सरकार द्वारा लागू नोटबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भोरे में माले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया. बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने सात सूत्री मांग पत्र भोरे बीडीओ को सौंपा. गुरुवार को भोरे भाकपा माले कमेटी ने नोटबंदी सहित अन्य मुद्दों को लेकर […]

विज्ञापन

भोरेे : केंद्र सरकार द्वारा लागू नोटबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भोरे में माले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया. बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने सात सूत्री मांग पत्र भोरे बीडीओ को सौंपा. गुरुवार को भोरे भाकपा माले कमेटी ने नोटबंदी सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय से विरोध मार्च निकाला.

नेतृत्व माले नेता सुभाष पटेल ने किया. मार्च भोरे चारमुहानी, थाना रोड़, वायरलेश मोड़ से हो कर प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नोटबंदी से हो रही परेशानी को बताया गया. मौके पर कमलेश प्रसाद, विश्वनाथ गुप्ता, राघव सिंह, विंध्याचल राम, ज्ञानमति देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन