सरगना माना देवी गिरफ्तार

Published at :16 Dec 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
सरगना माना देवी गिरफ्तार

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड की मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हत्थे चढ़ी माना देवी से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. बता दें कि खजूरबानी शराबकांड में हरखुआ की रहनेवाली माना देवी की संपत्ति […]

विज्ञापन

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड की मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हत्थे चढ़ी माना देवी से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. बता दें कि खजूरबानी शराबकांड में हरखुआ की रहनेवाली माना देवी की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस को देखते ही वह भागने लगी. पुलिस की नजर उस पर पड़ी और पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

माना देवी और सीवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित पिछले कई वर्षों से शराब के अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे. माना देवी का नेटवर्क खजूरबानी तक जुड़ा हुआ था. नगीना पासी के बयान के बाद माना देवी को पुलिस ने इस कांड में आरोपित किया है. माना देवी के द्वारा किये गये खुलासे के बाद पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है. उधर, फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है. ध्यान रहे कि खजूरबानी में शराब पीने से 21 लोगों की मौत तथा पांच अन्य बीमार हुए थे. इस कांड ने समाज को झकझोर कर रख दिया था. रूपेश शुक्ला की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है.

पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल
जामो के जलालपुर में संपत्ति कुर्की : सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गोपालगंज के नगर थाना, बरौली थाना व जामो पुलिस ने खजूरबानी शराबकांड में शामिल अभियुक्त रूपेश शुक्ल उर्फ पंडित के घर की कुर्की की. गत दिन गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम अवध प्रसाद के कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी हुआ था.
इसके आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की. इसके एक दिन पहले पुलिस ने गोपालगंज में भी अन्य के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है. जैसे ही पुलिस की टीम गांव में पहुंची, तो लोगों की भीड़ इसके घर के पास उमड़ गयी. गोपालगंज की पुलिस ने इसके पहले पंडित को गिरफ्तार करने के लिए अगस्त में छापेमारी भी की थी, लेकिन उसका कोई पता तक नहीं लग सका था. थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि गोपालगंज की पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है, जिसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल रही.
पुलिस हिरासत में माना देवी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन