डायट में मनी आंबेडकर की पुण्यतिथि, दलित बस्तियों में मनायी बाबा साहेब की पुण्यतिथि

गोपालगंज : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, थावे में बाबा भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षुओं ने संविधान निर्माता एवं समाज के शोषित वर्ग के अगुआ रहे बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में बाबा साहेब कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं […]
गोपालगंज : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, थावे में बाबा भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षुओं ने संविधान निर्माता एवं समाज के शोषित वर्ग के अगुआ रहे बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में बाबा साहेब कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के वरीय व्याख्याता गोरखनाथ यादव एवं संचालन रितेश शर्मा ने किया. इस मौके पर आशुतोष कुमार, आलोक कुमार यादव, अभिषेक कुमार, सुमेश राम, रवि रंजन, संजीव रंजन आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










