विवादित ढांचा तोड़ने की बरसी पर संकल्प मार्च

गोपालगंज : विवादित ढांचा तोड़ने की 24वीं ब़रसी पर लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ माले ने संकल्प मार्च निकाला. मौन जुलूस मौनिया चौक पोस्ट ऑफिस मोड़, आंबेडकर चौक, घोष मोड़ होते हुए मौनिया चौक पर आया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि विवादित ढांचा तोड़नेवाले लोग हिंदुस्तान […]
गोपालगंज : विवादित ढांचा तोड़ने की 24वीं ब़रसी पर लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ माले ने संकल्प मार्च निकाला. मौन जुलूस मौनिया चौक पोस्ट ऑफिस मोड़, आंबेडकर चौक, घोष मोड़ होते हुए मौनिया चौक पर आया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि विवादित ढांचा तोड़नेवाले लोग हिंदुस्तान के भीतर रहनेवाले दलित गरीबों पर पूरे देश के भीतर व पत्रकार, और बुद्धिजीवियों पर हमला कर रहे हैं.
जनता का रुपया कितना निकालना है, और कितना रखना है यह जनता का अधिकार है, मगर इस अधिकार पर भी हमला किया जा रहा है. मोदी सरकार और ये लोग लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रहे हैं. देश पर धीरे -धीरे तानाशाही सरकार को हटाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










