ओपीडी में पहुंचे 520 मरीज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

सर्दी का सितम . सर्द हवाओं ने श्वांस रोगियों की बढ़ायीं मुश्किलें मौसम के बदलते मिजाज से सांस के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. शीतलहर से तेज सिहरन से मरीज बढ़ रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक पर इसका प्रभाव पड़ा है. गोपालगंज : मौसम में आये बदलाव के बाद अस्पतालों में […]
विज्ञापन
सर्दी का सितम . सर्द हवाओं ने श्वांस रोगियों की बढ़ायीं मुश्किलें
मौसम के बदलते मिजाज से सांस के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. शीतलहर से तेज सिहरन से मरीज बढ़ रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक पर इसका प्रभाव पड़ा है.
गोपालगंज : मौसम में आये बदलाव के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने 520 मरीज पहुंचे. इमरजेंसी में 123 मरीजों का इलाज हो चुका था. इनमें 23 मरीज अस्थमा के पाये गये. इन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ी. इसके अलावा कोल्ड डायरिया के भी मरीजों की संख्या बढ़ी है.
सर्दी, खांसी जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द के रोगियों की संख्या सबसे अधिक है. कहीं- न-कहीं ठंड का असर इन्हें हो रहा है. यह मौसम का प्रभाव है कि सांस फूलने व खांसी से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. विभिन्न स्थानों से आनेवालों में बड़े से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं. डॉक्टरों की मानें, तो हाल के दिनों में मौसम में हुए तेजी से बदलाव के कारण सांस रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. एक अनुमान के अनुसार हर तीसरे परिवार में एक से दो सदस्य ठंड से एलर्जी के कारण फैल रहे सांस रोग से ग्रस्त हैं. अस्पताल में रोग से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की संख्या भी कम नहीं है. डॉक्टरों की भी राय है कि सावधानी बरत कर ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है.
ठंड में बढ़ती है दिल की बीमारी
ठंड में दिल को भी संभाल कर रखने की जरूरत है. ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट के मरीजों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. ठंड में बीपी अक्सर हाइ हो जाता है. खाने-पीने में परहेज के साथ समय-समय पर चेकअप कराते रहें. हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ एसएन सिंह की मानें, तो हार्ट रोगियों को नियमित दवा लेनी चाहिए.
चर्म रोगियों की भी बढ़ रहीं मुश्किलें
सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज करते डॉक्टर .
अस्थमा का लक्षण
सर्दी, जुकाम के साथ बुखार का आना
श्वास लेने में परेशानी होना
हांफ तेजी से बढंना
कोहरे के समय घर से बाहर न निकलें
अस्थमा रोगी दवाएं और इन्हेलर नियमित लेते रहें
घर में आग न जलाएं और धुआं न करें
गुनगुने पानी से ही स्नान करें
उबला हुआ ही पानी पीएं
हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें
हृदय रोगी रखें ध्यान
कान, चेहरे को ढक कर कोहरे में बाहर निकलें, सुबह जल्दी टहलने न जाएं
सुबह कोहरा ज्यादा हो तो शाम को टहल सकते हैं, लेकिन टहलना बंद न करें
चिकनाईयुक्त भोजन का सेवन न करें
सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श लें
योगा नियमित करें
क्या कहते है डॉक्टर
मौसम में परिवर्तन के चलते सांस रोग के मरीज बढ़े हैं. दम बनना, शीघ्र थकान महसूस होने आदि जैसे लक्षण दिखते ही व्यक्ति को तत्काल रोग की चपेट में आनेवालों में सबसे ज्यादा छोटे, नवजात बच्चे व बुजुर्ग हैं.
डॉ आलोक कुमार सुमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










