बाइक को टक्कर मार बस गड्ढे में पलटी, छह घायल

अमनौर : महम्मदपुर (गोपालगंज) से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फीट नीचे गढ्ढे में जा पलटी. इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. बस अमनौर से पटना की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बाइक […]
अमनौर : महम्मदपुर (गोपालगंज) से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फीट नीचे गढ्ढे में जा पलटी. इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. बस अमनौर से पटना की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बाइक बायें तरफ से आ गयी. बस अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क के दाहिने तरफ गढ्ढे में पलट गयी. इससे बस में सवार लगभग पचास यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी. एंबुलेंस को बुला कर घायल यात्रियों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










