दुधिया रोशनी से रोशन होंगी सड़कें पहल नप ने शुरू कराया लाइट लगाने का कार्य

गोपालगंज : शहर की सड़कें अब दुधिया रोशनी से जगमगायेंगी. फूलों की क्यारी के बीच रात में शहर का भ्रमण आकर्षक होगा. इसके लिए नगर पर्षद ने रविवार को लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है. लाइट लगाने का काम बंजारी रोड से शुरू किया गया है. फिलहाल शहर में 286 लाइटें लगानी हैं. […]
गोपालगंज : शहर की सड़कें अब दुधिया रोशनी से जगमगायेंगी. फूलों की क्यारी के बीच रात में शहर का भ्रमण आकर्षक होगा. इसके लिए नगर पर्षद ने रविवार को लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है. लाइट लगाने का काम बंजारी रोड से शुरू किया गया है. फिलहाल शहर में 286 लाइटें लगानी हैं. योजना है कि शहर की सभी सड़कों के बीच अधूरा डिवाइडर कार्य पूरा कराया जाये और इन डिवाइडरों के बीच छोटे-छोटे पौधे और फूलों को लगाना है. डिवाइडर की दोनों तरफ आकर्षक डिजाइन में एलइडी लाइट लगानी है.
इस पर 59 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है. प्रथम चरण में 286 लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, जो बंजारी मोड़ से पोस्ट आॅफिस चौक और पोस्ट आॅफिस चौक से स्टेट बैंक चौक होते हुए थाना चौक तक लगेगी. रविवार को मजदूरों ने पोल गाड़ने का काम शुरू कर दिया. सब कुछ ठीक रहा और योजना ससमय पूरी हुई, तो अब रात में भी शहर का नजारा आकर्षक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










