शिक्षिका हत्याकांड : न्याय के लिए महिला आयोग पहुंचे परिजन

गोपालगंज : चर्चित शिक्षिका सबीना खातून हत्याकांड की जांच में पुलिस की सुस्ती होने पर परिजनों ने राष्ट्रीय महिला आयोग में गुहार लगायी है. मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक, पटना को भी फैक्स भेज कर परिजनों ने न्याय की गुहार लगायी है. फरार आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. शिक्षिका की हत्या में […]
गोपालगंज : चर्चित शिक्षिका सबीना खातून हत्याकांड की जांच में पुलिस की सुस्ती होने पर परिजनों ने राष्ट्रीय महिला आयोग में गुहार लगायी है. मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक, पटना को भी फैक्स भेज कर परिजनों ने न्याय की गुहार लगायी है. फरार आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. शिक्षिका की हत्या में आरोपित पति व ससुर जेल में हैं,
जबकि शिक्षिका ननद व तीन अन्य फरार हैं. शिक्षा विभाग आरोपित शिक्षक पति व शिक्षिका ननद को सस्पेंड पहले ही कर चुका है. थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के मो शरीफ की पुत्री सबीना खातून की शादी इसी वर्ष 26 फरवरी को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बरनैया बीसा गांव के शिक्षक हारून रसीद के साथ की थी. शादी के बाद शहर के चिराईघर के समीप किराये के मकान में रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










