आरक्षण पर आयोग की नहीं लगी मुहर

Published at :01 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण पर आयोग की नहीं लगी मुहर

निकाय चुनाव . चार नगर निकायों के 78 वार्ड आरक्षण का होना है निर्धारण वार्ड के आरक्षण बदलने की संभावना से पार्षदों में है बेचैनी गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट जनसंख्या के अंतिम प्रकाशन के साथ ही बढ़ गयी है. ऐसे तो नगरपालिका आम निर्वाचन वर्ष 2017 में होना है. इसको लेकर राज्य […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव . चार नगर निकायों के 78 वार्ड आरक्षण का होना है निर्धारण

वार्ड के आरक्षण बदलने की संभावना से पार्षदों में है बेचैनी
गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट जनसंख्या के अंतिम प्रकाशन के साथ ही बढ़ गयी है. ऐसे तो नगरपालिका आम निर्वाचन वर्ष 2017 में होना है. इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नये सिरे से आरक्षण का निर्धारण किया जाना था. आरक्षण का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर किया जाना था. जातिगत जनसंख्या का अंतिम प्रकाशन किया गया, फिर जनसंख्या के आधार पर आरक्षण रोस्टर का प्रस्ताव तैयार किया गया. प्रस्ताव पर आयोग की अंतिम मुहर के लिए जिला प्रशासन के द्वारा भेज दिया गया है,
लेकिन अब तक आयोग की मुहर नहीं लगने से नगर निकाय का चुनाव लड़नेवाले संभावित प्रत्याशी एवं वार्ड पार्षदों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. उन्हें इस बात की आशंका सता रही है कि इस बार उनके वार्ड की आरक्षण स्थिति में बदलाव होगा. फिर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नये वार्ड की तलाश करनी होगी. ऐसे तो गोपालगंज जिले के चार नगर निकायों में गोपालगंज नगर पर्षद, बरौली, कटेया और मीरगंज नगर पंचायत शामिल हैं. इनमें कुल 78 वार्डों के आरक्षण स्थिति का निर्धारण किया जाना है.
जब तक आयोग की मुहर नहीं लग जाती, तब तक संभावित प्रत्याशियों में आरक्षण की स्थिति को लेकर बेचैनी कायम रहेगी.
चुनाव के लिए तलाश रहे नया वार्ड
आज लग सकती है आयोग की मुहर
नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर पर गुरुवार आयोग की मुहर लग सकती है. उपनिर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका शंभुनाथ ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए आयोग को भेजा गया. आरक्षण रोस्टर प्रस्ताव की जांच आयोग के द्वारा कर ली गयी है. शीघ्र ही आरक्षण रोस्टर पर आयोग की अंतिम मुहर लग जायेगी.
वार्डों की स्थिति
गोपालगंज नगर पर्षद -28
बरौली नगर पंचायत -21
मीरगंज नगर पंचायत -16
कटेया नगर पंचायत -13
कुल – 78
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन