यूपी बॉर्डर से शराब के नशे में पांच गिरफ्तार

Published at :01 Nov 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी बॉर्डर से शराब के नशे में पांच गिरफ्तार

कुचायकोट : यूपी बॉर्डर बथनाकुटी के समीप पुलिस ने शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. यूपी से शराब पीकर दीपावली मनाने के लिए घर लौटने के दौरान पुलिस ने इन्हें दबोचा है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बथनाकुटी में जांच के दौरान इन्हें […]

विज्ञापन

कुचायकोट : यूपी बॉर्डर बथनाकुटी के समीप पुलिस ने शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. यूपी से शराब पीकर दीपावली मनाने के लिए घर लौटने के दौरान पुलिस ने इन्हें दबोचा है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बथनाकुटी में जांच के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों की पहचान खजूरी पूरब टोला के रहनेवाले केशव प्रसाद, ननकु गुप्ता, वृति टोला के रामाशीष गोड़, गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोधा छापर गांव के नंदलाल सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया, जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव के विद्यार्थी राम 30 लीटर स्पिरिट लेकर जा रहा था, तभी बथनाकुटी में दफादार धर्मेंद्र सिंह और चौकीदार विनोद गिरि ने मिल कर उसे दबोच लिया. पुलिस अब विद्यार्थी राम से शराब के इस कारोबार से शराब का नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है,

जबकि उत्पाद विभाग की टीम ने उचकागांव थाना क्षेत्र के शामपुर गांव के मनोरंजन कुमार कुशवाहा, गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बाजार के रेयाज मियां, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया के सुनील राम, पि›म बंगाल जलपायीगुड़ी के भक्तिनगर के रहनेवाले धर्मविर सिंह को ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच के दौरान नशे में पाते हुए गिरफ्तार किया है.

30 लीटर स्पिरिट के साथ कारोबारी भी गिरफ्तार
दीपावली के दिन शराब पीकर आते ही पकड़ाये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन