आठ से 12 अक्तूबर तक बंद रहेंगे बैंक

Published at :04 Oct 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
आठ से 12 अक्तूबर तक बंद रहेंगे बैंक

गोपालगंज : अगर आपके पास बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो शनिवार से पहले निबटा लें. आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम करा लें, वरना 13 अक्तूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा. इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अगर आपके पास बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो शनिवार से पहले निबटा लें. आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम करा लें, वरना 13 अक्तूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा. इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे.

बैंकों के लगातार बंद रहने से एटीएम भी कुप्रभावित हो सकती है. छुट्टियों की शुरुआत आठ अक्तूबर से होगी. आंबेडकर चौक स्थित एसबीआइ शाखा के प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि आठ को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

नौ अक्तूबर को संडे है. दस को रामनवमी, 11 को दशहरा और 12 अक्तूबर को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी. एटीएम ऐन वक्त पर कहीं धोखा न दे दे, इसलिए सात अक्तबूर तक अपने सभी जरूरी काम निबटा लें. इसके अलावा भी 16 अक्तूबर को फिर रविवार पड़ रहा है. 29 को चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी, वहीं 30 अक्तूबर को दीवाली है, तो 31 को गोवर्धन पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन