मां-बेटी को दौड़ा कर पीटा

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव में दरवाजे पर खूंटा हलाने को लेकर मां-बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. मां-बेटी को बचाने पहुंचे भाई पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. तीनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है. अस्पताल के डॉ मुकेश […]
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव में दरवाजे पर खूंटा हलाने को लेकर मां-बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. मां-बेटी को बचाने पहुंचे भाई पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. तीनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है. अस्पताल के डॉ मुकेश कुमार ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.
घटना के बाद परिजन दहशत में हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चतुर बगहा गांव में गीता देवी अपने दरवाजे पर थी. पड़ोसी गाय का खूंटा हलाने के लिए दरवाजे पर पहुंच गये. विरोध करने पर गीता देवी और पुत्री निकी कुमारी के साथ मारपीट की जाने लगी. मां-बेटी ने जान बचा कर भागने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










