हड़ताल का आशा व ममता संघ का समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज. केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को सड़कों पर कई कर्मचारी संगठन एक साथ सड़क पर उतर गये. सभी ने एक स्वर में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन किया. सभी कर्मचारी संगठनों के सदस्य डाकघर चौक पर इकट्ठा हुए. पहले तो सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी, फिर प्रदर्शन करने के […]
विज्ञापन
गोपालगंज. केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को सड़कों पर कई कर्मचारी संगठन एक साथ सड़क पर उतर गये. सभी ने एक स्वर में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन किया. सभी कर्मचारी संगठनों के सदस्य डाकघर चौक पर इकट्ठा हुए. पहले तो सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी, फिर प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े. इन कर्मचारी संगठनों में आशा, ममता, रसोइया, वन कर्मी, निर्माण मजदूर, बाढ़ कटाव से पीड़ित मजदूर, खेतिहर मजदूर, ट्रेड यूनियन के मजदूर हजारों की संख्या में मौनिया चौक पहुंचे.
इस मौके पर रंभा देवी, मीरा देवी, प्रियंका देवी, श्रीमति देवी,मुन्नी देवी, उषा देवी, फुलगेनी देवी, मीना देवी, वीणा देवी, शिवनारायण बारी, मुन्ना प्रसाद, रघुनाथ सिंह, मोहन प्रसाद, झगरू राम, शोभा देवी, संजय मांझी, परमेंद्र प्रसाद, आशा की पुष्पा राय, ललिता देवी, कैलाशपति देवी, उमरावती देवी ,ममता की रामा देवी, संयोगी देवी, राधिका देवी, कांति देवी, सरस्वती देवी आदि ने नेतृत्व किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










