नवजात बच्चे को आवारा कुत्तों ने बनाया निवाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

फतेहपुर जानेवाली सड़क पर मिली लाश बरौली : बरौली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. नवजात की मौत के बाद सड़क किनारे फेंक दिया गया. आवारा कुत्तों ने नवजात के शव को अपना निवाला बनाया. बरौली बाजार से फतेहपुर जानेवाली सड़क के किनारे पड़ी नवजात के शव से दुर्गंध […]
विज्ञापन
फतेहपुर जानेवाली सड़क पर मिली लाश
बरौली : बरौली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. नवजात की मौत के बाद सड़क किनारे फेंक दिया गया. आवारा कुत्तों ने नवजात के शव को अपना निवाला बनाया. बरौली बाजार से फतेहपुर जानेवाली सड़क के किनारे पड़ी नवजात के शव से दुर्गंध निकल रही थी. आसपास के लोगों ने शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी. गुरुवार की शाम तक नवजात की लाश सड़क किनारे पड़ी रही.
आवारा कुत्ते नोंच – नोंच कर खा रहे थे. हालांकि बाद में आसपास के लोगों ने कुत्तों को खदेड़ दिया. लेकिन, नवजात का क्षत-विक्षत शव वहीं पड़ा रह गया. बरौली में इसके पहले कई बार नवजात के शवों के फेंकने का मामला प्रकाश में आ चुका है. बरौली अस्पताल के पास पांच माह पूर्व एक नवजात को फेंक दिया गया था, जिसे आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बनाया था. इसके बाद यह दूसरी घटना है. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने नवजात के शव को बरामद कर जांच करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










