19 बोतल शराब के साथ छह युवक गिरफ्तार

Published at :28 Aug 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
19 बोतल शराब के साथ छह युवक गिरफ्तार

भोरे/ कटेया : भोरे पुलिस द्वारा शराब के अवैध धंधेबाजों व शराबियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत शनिवार को 11 बोतल शराब सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में देउरवां निवासी भरत कुशवाहा, भोपतपुरा के जंग बहादुर साह, रामपुर चकरवां के रामप्रवेश कुमार, हरिहर पुर के जुन्ना […]

विज्ञापन

भोरे/ कटेया : भोरे पुलिस द्वारा शराब के अवैध धंधेबाजों व शराबियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत शनिवार को 11 बोतल शराब सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में देउरवां निवासी भरत कुशवाहा, भोपतपुरा के जंग बहादुर साह, रामपुर चकरवां के रामप्रवेश कुमार, हरिहर पुर के जुन्ना रहीम व चकरवां के पप्पू शुक्ला शामिल हैं.

इनमें जंग बहादुर साह के पास से तीन बोतल, राम प्रवेश कुमार के पास से एक एवं जुन्ना रहीम के पास से सात बोतल देशी शराब बरामद की गयी. इधर, कटेया पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत एक युवक को आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अजीत राजभर के रूप में की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन