दो दिनों में 97 हजार की वसूली

गोपालगंज : नगर पर्षद द्वारा चलाया गया होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान का दूसरा राउंड फ्लॉप साबित हुआ है. दो दिनों में महज 97 हजार की वसूली की गयी. गौरतलब है कि सोमवार से नगर पर्षद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए कैंप लगा कर अभियान की शुरुआत की गयी. पहले राउंड में लगभग 12 लाख […]
गोपालगंज : नगर पर्षद द्वारा चलाया गया होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान का दूसरा राउंड फ्लॉप साबित हुआ है. दो दिनों में महज 97 हजार की वसूली की गयी. गौरतलब है कि सोमवार से नगर पर्षद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए कैंप लगा कर अभियान की शुरुआत की गयी.
पहले राउंड में लगभग 12 लाख की वसूली करने के बाद नगर पर्षद विशेष उत्साहित था, लेकिन इस बार कैंप में उदासी छायी हुई है. बुधवार को वार्ड संख्या वार्ड संख्या 10,16,17,19,20 के लिए दो कैंप लगाये गये, लेकिन वसूली महज 37 हजार रुपये हुई. वहीं, मंगलवार को 68 हजार की वसूली हुई थी. दो दिनों में 525 लोगों को डस्टबीन दिये गये हैं. कम वसूली होने से नगर पर्षद में उदासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










