शराब माफियाओं के घर सील

Published at :23 Aug 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफियाओं के घर सील

शराब से 20 की मौत के बाद चला प्रशासन ने की कार्रवाई गोपालगंज : शराब से 20 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन ने खजूरबानी के शराब माफियाओं का घर सोमवार की देर शाम सील कर दिया. डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में शराब माफियाओं का घर पुलिस ने सील किया. देर शाम उत्पाद […]

विज्ञापन

शराब से 20 की मौत के बाद चला प्रशासन ने की कार्रवाई

गोपालगंज : शराब से 20 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन ने खजूरबानी के शराब माफियाओं का घर सोमवार की देर शाम सील कर दिया. डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में शराब माफियाओं का घर पुलिस ने सील किया. देर शाम उत्पाद विभाग और पुलिस अधिकारियों की टीम खजूरबानी पहुंची, जहां एक-एक कर शराब माफियाओं के घर सील कर दिये गये. इसके पहले मद्य एवं निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने खजुरबानी में जांच करने के बाद शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था. प्रधान सचिव के आदेश के बाद प्रशासन ने सर्वे की रिपोर्ट अधिकारियों ने डीएम को सौंपी.
शराब माफिया नगीना चौधरी गया जेल : शराबकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपित नगीना चौधरी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भरती कराया गया था. सोमवार को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया. न्यायालय में उसे प्रस्तुत करने के बाद चनावे जेल भेज दिया गया. खजूरबानी में शराब से हुई 20 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने नगीना को मुख्य आरोपित बनाया है.
शराब की बदबू से एक ही परिवार के सात बच्चे बीमार
खजूरबानी में एक ही परिवार के सात बच्चे बीमार हो गये हैं. बीमार बच्चों की जांच के लिए प्रशासन द्वारा मेडिकल टीम भेजी गयी. बीमार बच्चों के घर उन्हीं इलाकों में हैं, जहां जेसीबी से खुदाई के बाद भारी मात्रा में शराब मिली थी. शराब की गंध से बच्चों के बीमार होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि मेडिकल टीम इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है. बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने पर सोमवार को खजूरबानी में डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया.
आठ होमियोपैथ दुकानों के लाइसेंस निलंबित
खजूरबानी में बरामद होमियोपैथ की दवा थुजा के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम ने शहर के होमियोपैथ की दुकानों पर छापेमारी की थी. इसमें आठ दुकानों के लाइसेंस को डीएम राहुल कुमार ने एक महीने के लिए निलंबित कर दिया. डीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि होमियोपैथ की दुकानों में नियम का पालन नहीं किया गया था. छापे में थुजा-30 की 450 एलएल की बोतल बरामद की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन