पुरस्कृत होंगे शराब की सूचना देनेवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

जारी किया गया मोबाइल नंबर भोरे : अब भोरे पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े लोगों एवं शराबियों से निबटने के लिए नया तरकीब निकाला है. भोरे पुलिस शराब का धंधा करनेवालों एवं शराबियों की सूचना देनेवालों को पुरस्कार देगी. ऐसी एक सूचना नये थानेदार गौतम कुमार की ओर से थाना क्षेत्र में प्रसारित […]
विज्ञापन
जारी किया गया मोबाइल नंबर
भोरे : अब भोरे पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े लोगों एवं शराबियों से निबटने के लिए नया तरकीब निकाला है. भोरे पुलिस शराब का धंधा करनेवालों एवं शराबियों की सूचना देनेवालों को पुरस्कार देगी. ऐसी एक सूचना नये थानेदार गौतम कुमार की ओर से थाना क्षेत्र में प्रसारित की गयी है. कहा गया है कि शराब की बिक्री, उपयोग एवं परिचालन एक संज्ञेय अपराध है तथा समाज के लिए हानिकारक भी.
थानाध्यक्ष ने समाज से सहयोग की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किये हैं. आम लोग शराब से संबंधित सूचना 7543092391, 9576892391 एवं 9431822482 पर दे सकते हैं. सूचना देनेवालों का नाम एवं फोन नंबर गोपनीय रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










