10-10 लाख रुपये मिले मुआवजा

Published at :23 Aug 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
10-10 लाख रुपये  मिले मुआवजा

गोपालगंज : शराब से हुई मौत को लेकर युवा नेता प्रत्युष कुमार प्रवीण ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन के तहत उन्होंने मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग की. उन्होंने कहा कि जो जिला प्रशासन के डर से पोस्टमार्टम नहीं करा पाये हैं, उनके परिवार को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शराब से हुई मौत को लेकर युवा नेता प्रत्युष कुमार प्रवीण ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन के तहत उन्होंने मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग की. उन्होंने कहा कि जो जिला प्रशासन के डर से पोस्टमार्टम नहीं करा पाये हैं, उनके परिवार को भी मुआवजा राशि दी जाये. श्री प्रवीण ने कहा कि अस्पताल तथा जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण बहुतों की मौत हुई. उन्होंने सिविल सर्जन को बरखास्त करने की भी मांग की है. अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन