गोपालगंज शराब कांड का मुख्य आरोपी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

Published at :22 Aug 2016 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज शराब कांड का मुख्य आरोपी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

गोपालगंज : जहरीली कांड के मुख्य आरोपी नगीना पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक अवैध देशी शराब को बेचकर नगीना पासी ने अकूत संपत्ति जमा की है. नगीना के पास लाखों की संपत्ति और करोड़ों की जमीन का पता चला है. बताया जा रहा है कि नगीना ने यह सारा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जहरीली कांड के मुख्य आरोपी नगीना पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक अवैध देशी शराब को बेचकर नगीना पासी ने अकूत संपत्ति जमा की है. नगीना के पास लाखों की संपत्ति और करोड़ों की जमीन का पता चला है. बताया जा रहा है कि नगीना ने यह सारा धन शराब बेचकर इक्कठा किया है. नगीना देखने में फटेहाल रहता था लेकिन उसने शराब बेचकर अकूत संपत्ति बनायी है. पुलिस की माने तो खजूर बाड़ी इलाके में नगीना पासी के पास आलीशान मकान है. इतना ही नहीं उसने गोपालगंज में रेलवे स्टेशन और उसके आसपास करोड़ों की जमीन को कब्जा भी किया है. उसके अपने मोहल्ले में भी काफी जमीन है.

जहरीली शराब से मौत के बाद आरोपी की पूरी संपत्ति को सरकार के पास नीलाम करने का अधिकार है. बताया जा रहा है कि नगीना की सारी संपत्ति को पुलिस नीलाम करेगी. वहीं दूसरी ओर पुलिस वैसे और लोगों का पता लगाने में जुट गयी है जो नगीना के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा करते थे. पुलिस उनकी संपत्ति का भी पता लगा रही है. नगीना के पास स्टेशन रोड में आठ कट्ठा जमीन है जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बतायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर दरगाह रोड में एक कट्ठा जमीन का पता चला है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये है. जानकारी के मुताबिक नगीना की कुल संपत्ति पांच करोड़ रुपये के आस-पास है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन