स्नातक की परीक्षा बाढ़ को लेकर स्थगित

गोपालगंज : स्नातक सेकेंड इयर की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. सोमवार से लेकर 27 अगस्त तक परीक्षा स्थगित की गयी है. विश्वविद्यालय ने छपरा में बाढ़ को लेकर परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया है. स्थगित परीक्षा 29 अगस्त से पुन: ली जायेगी. परीक्षा का शिड्यूल और समय कॉलेज से लेना होगा. […]
गोपालगंज : स्नातक सेकेंड इयर की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. सोमवार से लेकर 27 अगस्त तक परीक्षा स्थगित की गयी है. विश्वविद्यालय ने छपरा में बाढ़ को लेकर परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया है. स्थगित परीक्षा 29 अगस्त से पुन: ली जायेगी. परीक्षा का शिड्यूल और समय कॉलेज से लेना होगा.
परीक्षार्थियों को एग्जाम स्थगित किये जाने को लेकर सूचना जारी कर दी गयी है. कमला राय कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधु प्रभा सिंह ने बताया कि बाढ़ को लेकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा को सोमवार से स्थगित कर दिया है. स्नातक सेकेंड इयर की परीक्षा पुन: 29 अगस्त से शुरू की जायेगी. वहीं प्रोफेसर डॉ अनुजा सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों की सूचना के लिए परीक्षा का शिड्यूल कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा 19 अगस्त से स्नातक सेकेंड इयर की परीक्षा शुरू की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










