रिहा हुए धंधेबाजों के घर होगी छापेमारी

गोपालगंज : शराब बेचने के मामले में जेल से जमानत पर बाहर निकले धंधेबाजों के घर और ठिकानों पर फिर छापेमारी होगी. डीएम राहुल कुमार ने छापेमारी के लिए निर्देश दिया है. उत्पाद विभाग और थानों को छापेमारी के लिए लगाया गया है. शराब के कारोबार में दुबारा पकड़े गये धंधेबाजों पर कठोर कार्रवाई का […]
गोपालगंज : शराब बेचने के मामले में जेल से जमानत पर बाहर निकले धंधेबाजों के घर और ठिकानों पर फिर छापेमारी होगी. डीएम राहुल कुमार ने छापेमारी के लिए निर्देश दिया है. उत्पाद विभाग और थानों को छापेमारी के लिए लगाया गया है. शराब के कारोबार में दुबारा पकड़े गये धंधेबाजों पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है. डीएम राहुल कुमार ने बताया कि शराब के कारोबार में जेल जा चुके कुछ धंधेबाज जमानत पर बाहर निकले हैं.
जेल से निकलने के बाद शराब के कुछ धंधेबाज चोरी-छिपे कारोबार कर रहे हैं. इसको लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. अगर दुबारा शराब बेचते पकड़े जाते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन को आशंका है कि जेल से बाहर निकले धंधेबाज शराब का कारोबार दुबारा शरू किया है. इसलिए सभी अड्डों पर फिर से छापेमारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










