अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत करें कार्रवाई : डीआइजी

Published at :07 Jun 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत करें कार्रवाई : डीआइजी

गोपालगंज : शातिर किस्म के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गुंडा एक्ट (सीसीए ) के तहत कार्रवाई करने का आदेश सारण रेंज के डीआइजी अजित कुमार राव ने दिया है. पुलिस कप्तान के कार्यालय में जिले के अपराध की समीक्षा करते हुए डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शातिर किस्म के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गुंडा एक्ट (सीसीए ) के तहत कार्रवाई करने का आदेश सारण रेंज के डीआइजी अजित कुमार राव ने दिया है. पुलिस कप्तान के कार्यालय में जिले के अपराध की समीक्षा करते हुए डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दस दिनों का अल्टीमेटम दिया है. डीआइजी ने कहा है कि शराबबंदी कानून पर सख्ती बरती जाये. शराब के साथ पकड़ा जाना कहीं-न-कहीं पुलिस की चूक है

कि बिहार में शराब पहुंच रही है. बिहार को शराबमुक्त बनाने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेवारी पुलिस को है. उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए अपहरण के मामले में अब तक कोर्ट को चार्जसीट देने में कोताही सामने आयी है, जिसके के कारण स्पीडी ट्रायल नहीं चल पा रहा है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि तत्काल चार्जसीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चेक कराया जाये. कई मामलों में पुलिस की गवाही के अभाव में मुकदमा लंबित पड़ा हुआ है,

जिससे न्याय मिलने में देर हो रही है. ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस के संबंधित व्यक्ति गवाही को पूरा कर सजा दिलाने में सहयोग करें. असहयोग करनेवालों की सूची में डीआइजी ने तलब की है. डीआइजी ने अपराध की समीक्षा के दौरान आदेश दिया कि सभी थानों में महिला शौचालय का निर्माण कराया जाये एवं पीने की शुद्ध पानी की व्यवस्था करायी जाये.

महिला अपराध के मामले में अलग से सख्ती बरती जाये. ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर स्पीडी ट्रायल चलाने का पहल की जाये. घटनाओं में एसएफएल की टीम से सहयोग लेकर वैज्ञानिक जांच के आधार पर अनुसंधान को पूरा करने का आदेश डीआइजी ने दिया है.
वैज्ञानिक जांच पर आधारित साक्ष्य कोर्ट में उपलब्ध कराये जाने पर गवाही की झंझट से मुक्ति मिलती है. बैठक में एसपी रवि रंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, इम्तेयाज अहमद, डीएसपी नरेश चंद्र मिश्रा, विभाष कुमार, इंस्पेक्टर विमल कुमार, केके मांझी, गोरखनाथ, प्रियव्रत, रामसेवक यादव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन