Gopalganj News : बैकुंठपुर में बाइक लूटकांड का हुआ खुलासा, तीसरा आरोपित गिरफ्तार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बैकुंठपुर में बाइक लूटकांड का हुआ खुलासा, तीसरा आरोपित गिरफ्तार

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है. घटना 19 मई 2025 की रात करीब 10:30 बजे पकड़ी मोड़ के पास हुई थी.

विज्ञापन

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है. घटना 19 मई 2025 की रात करीब 10:30 बजे पकड़ी मोड़ के पास हुई थी, जहां तीन बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो लोगों से उनकी बाइक छीन ली थी. विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट भी की गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हेमू छपरा निवासी छोटू राम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे अन्य फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गयी है. बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम है.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन