म्यूल खाता से हो रहा था लेनेदेन, खाता संचालक को किया गिरफ्तार

जिले में साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
गोपालगंज. जिले में साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना (साइबर क्राइम स्पेशल यूनिट) से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई. जानकारी के अनुसार, खाता के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन किया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक साइबर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय एवं तकनीकी जांच के साथ आवश्यक सत्यापन करते हुए खाते के धारक की पहचान की और उसके ठिकाने पर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस ने उचकागांव थाना क्षेत्र वृंदावन सदाशि राय का टोला का निवासी अमर मांझी का पुत्र अरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जांच में यह सामने आया कि उक्त खाता साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गोपालगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना को दें. गोपालगंज, रिपोर्ट मनीष राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










