हाइटेक हुआ गोपालगंज सिविल कोर्ट,अब एलईडी स्क्रीन पर पढ़ पाएंगे अपना बयान

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज से घरेलू कोर्ट की तस्वीर

Civil Court: गोपालगंज सिविल कोर्ट में अब गवाही के दौरान बयान तुरंत स्क्रीन पर देखने की सुविधा शुरू हो गई है. जिला जज की पहल पर शुरू हुई यह व्यवस्था बिहार में पहली है. जिससे पारदर्शिता और न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी.

विज्ञापन

Civil Court: गोपालगंज सिविल कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है. जिसके तहत अब डिजिटल तकनीक का नया प्रयोग शुरू किया जाएगा. सोमवार से कोर्ट में गवाही देने वाले व्यक्ति अब अपना बयान तुरंत स्क्रीन पर पढ़ सकेंगे. यह पहल जिला जज-9 राकेश रंजन सिंह की कोर्ट से शुरू की गई है. जो पूरे बिहार पहली बार ऐसी पहलकी जा रही है.

बयान के साथ-साथ स्क्रीन पर दिखेगी पूरी जानकारी

नई व्यवस्था के तहत कोर्ट में गवाही देने वाले व्यक्ति के सामने एलईडी स्क्रीन लगाई गई जाएगी. जैसे ही कोई व्यक्ति अपना बयान देगा, उसका बयान एलईडी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इससे गवाह यह देख सकता है कि उसका बयान सही तरीके से दर्ज हो रहा है या नहीं.

पहले की व्यवस्था में गवाहों को यह पता नहीं चल पाता था कि उनके बयान को कोर्ट में किस तरह लिखा जा रहा है. कई बार उन्हें बाद में नकल (कॉपी) लेकर ही अपने बयान की जानकारी मिलती थी. लेकिन अब इस नई सुविधा से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. जिससे यह प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी बन जाएगी.

प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज की पहल से संभव हुआ बदलाव

इस डिजिटल पहल को लागू करने में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज गीता गुप्ता की अहम भूमिका रही है. उनकी पहल पर कोर्ट में यह नई तकनीक लागू की गई है. अब इसे जिले की अन्य अदालतों में भी लागू करने की तैयारी चल रही है.

जेल से होगी ऑनलाइन गवाही और सुनवाई

कोर्ट ने केवल स्क्रीन डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन सुनवाई को भी बढ़ावा दिया है. अब जेल में बंद आरोपी को कोर्ट में पेश होने के लिए लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

चनावे स्थित मंडल कारा में भी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए आरोपी कोर्ट की कार्यवाही देख सकते हैं. साथ ही वहीं से अपना पक्ष रख सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और सुनवाई की प्रक्रिया भी तेज हो गई है.

सुरक्षा व्यवस्था का बोझ हुआ कम

पहले कुख्यात अपराधियों और माफियाओं को कोर्ट लाने-ले जाने में पुलिस को भारी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ती थी. इसमें समय और संसाधन दोनों की खपत होती थी. साथ ही भागने का खतरा भी बना रहता था. लेकिन अब ऑनलाइन सुनवाई शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी. अपराधी जेल से ही कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी गवाही दे सकेंगे. जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम कम हो जाएगा. इस पहल से पुलिस पर दबाव भी घटने की संभावना है.

गोपालगंज सिविल कोर्ट की यह पहल न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के उपयोग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है. स्क्रीन पर बयान देखने और ऑनलाइन सुनवाई जैसी सुविधाओं से न सिर्फ लोगों का भरोसा बढ़ेगा. बल्कि न्याय प्रक्रिया भी तेज और प्रभावी बनेगी. आने वाले समय में यह मॉडल पूरे बिहार के लिए एक मिसाल बन सकता है.

गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Also Read:पटना जू में बढ़ेगा रोमांच, सफेद बाघिन के साथ आए कई नए मेहमान

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन