Gopalganj News : कटेया में चाकू से गोदकर विवाहिता की हत्या, मौके से पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

Published by :GURUDUTT NATH
Published at :03 May 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : कटेया में चाकू से गोदकर विवाहिता की हत्या, मौके से पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के बांके अमही गांव में रविवार को एक विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के बांके अमही गांव में रविवार को एक विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है. सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गयी है. मृत विवाहिता बांके अमही गांव निवासी शाहालु अली उर्फ सहालुद्दीन मियां की पत्नी 25 वर्षीया नाजिया खातून बतायी गयी है नाजिया खातून का मायका यूपी के कुशीनगर जिले के देव पोखर है. वह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हामिद अली की पुत्री है. परिजनों के अनुसार नाजिया खातून की शादी वर्ष 2019 में बांके अमही गांव निवासी मुंशी मियां के पुत्र शाहालु अली से हुई थी. शादी के बाद उसे एक पुत्र और एक पुत्री हुई. परिवार में छह वर्षीया बेटी शनिया खातून और तीन वर्षीय पुत्र अरबाज है. रविवार की सुबह जब घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को मिली तो वे आनन-फानन में बांके अमही गांव पहुंचे. बेटी का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मायके के लोगों ने कटेया पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जहां से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया. घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकतर सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद मृतका के ससुर मुंशी मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मटन का कारोबारी है शाहालु अली

बांके अमही गांव निवासी मुंशी मियां का पुत्र शाहालु अली मटन काटने का कारोबार करता है. पत्नी की हत्या के बाद से वह गायब है. पुलिस उसे तलाश कर रही है. उससे पूछताछ में ही हत्या के कारणों का सच सामने आने की उम्मीद की जा रही है. बच्चों से भी पुलिस घटना को लेकर पूछताछ में जुटी है.

एफएसएल टीम ने साक्ष्यों को जुटाया

वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलायी गयी. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया था. मौके से हत्या में प्रयोग किये गये चाकू के अलावा कपड़ा, खून के नमूने समेत बिखरे महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिये हैं.

हत्या के कारणों को खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस जघन्य हत्या से इलाके के लोग स्तब्ध हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन