Flipkart की मेगा सेल में iPhone पर मिलने वाली है तगड़ी छूट, जानें कौन-सा मॉडल मिलेगा कितने में
आईफोन 17
Flipkart ने अपने SASA LELE सेल के शुरू होने से पहले ही iPhone पर मिलने वाली डील्स को रिवील कर दिया है. इस सेल में iPhone 17 से लेकर iPhone 15 तक की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिससे आप सस्ते में इन्हें खरीद सकेंगे.
अगर आप नया iPhone खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. Flipkart की समर सेल SASA LELE Sale 9 मई से शुरू हो रही है, जिसमें लेटेस्ट iPhone मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है. फ्लिपकार्ट पर लाइव सेल माइक्रोसाइट पेज पर iPhone मॉडल्स की सेल प्राइस रिवील हो गई है. खास बात यह है कि फ्लैगशिप से लेकर बजट iPhone तक, हर रेंज में कीमतें काफी कम हो जाएंगी, यानी कम दाम में बड़ा अपग्रेड करने का ये शानदार मौका है.
iPhone 17 सीरीज पर ऑफर्स
- iPhone 17 (256GB) की कीमत फिलहाल ₹82,900 है, लेकिन सेल के दौरान इसे करीब ₹71,999 में खरीदा जा सकेगा.
- iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 से घटकर ₹1,09,900 और iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 से घटकर ₹1,24,900 में उपलब्ध होगा.
iPhone Air और iPhone 17e पर डील
- iPhone Air, जिसकी कीमत ₹1,19,900 है, उसकी सेल प्राइस ₹95,900 हो गई है.
- नया iPhone 17e ₹64,900 से घटकर ₹60,900 में मिलेगा.

पुराने iPhone मॉडल्स पर भी छूट
अगर आप थोड़ा सस्ता ऑप्शन देख रहे हैं, तो पुराने मॉडल्स पर भी अच्छी डील मिल रही है.
- iPhone 16 ₹69,900 से घटकर ₹58,900 हो गई है.
- iPhone 16 Plus सेल में ₹73,900 में उपलब्ध होगा.
- iPhone 15 को ₹51,900 में खरीदा जा सकेगा.
- iPhone 16e की कीमत ₹59,900 से घटकर ₹55,900 हो गई है.
क्या है खास?
Flipkart की इस समर सेल में iPhone 17 सीरीज से लेकर पुराने मॉडल्स तक पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे यह सेल iPhone खरीदने का बेहतरीन मौका बन जाती है.
यह भी पढ़ें: Amazon पर शुरू हो रही Summer Sale; AC, TV और फ्रिज के साथ जानिए क्या-क्या होगा सस्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










